पण्डित जी

पण्डित  गोवर्धन दास चकित थे। जून की पहली तारिख अभी आई भी न थी की बारिश की मोटी मोटी  बूंदों ने खेत को पानी पानी कर दिया, और, पानी बरसता तब भी काम चल जाता पर प्रकृति तो जैसे इस बार पंडित जी को नाकौं चने चबवाना चाहती थी, बारिश के साथ ओले भी बरस्वा दिये. बची खुची तरबूज की फसल देखते ही देखते मिटटी चाटने लगी थि. कहाँ तोह सपना संजोया था की जून मास आते ही तरबूज निकाल के चावल बो दूंगा, मानसून ख़तम होते ही हरे हरे खेत से मिटटी सोना उगले गी बाजार में दाम अच्छे करवा कर साल भर का टनटा ख़तम, पैर यहाँ तोह खेत भी ख़तम था। टार्च की रौशनी में रात को भीगते हुए बचे खुचे तरबूज छांट रहे थे। धोती भीग चुकी थी, छत्री के मोटे मोटे छेद से बारिश सर भीगा रही थी, पर दुःख ऐसा की परवाह सेहत से ज्यादा आने वाले वख्त की थि. अचानक रौशनी तेज़ हुई देखा एक गाडी तेज़ी से उधर बढ़ रही है, गाडी जाते जाते पानी और उछाल गयि. बचे खुचे पंडित जी पूरी तरह मटिया मेट हो गये. गाडी रुकी आवाज़ आई। देखा तो रबड़ी चमार था। अपनी गाडी से झाँक रहा था। जब से उसका लड़का सरकरी अफसर बन गया रबड़ी गाडी से नीचे नहीं उतरता था। रबड़ी चिल्ला रहा था। पंडित जी गाडी की तरफ दौड़े। रबड़ी पंडित जी की हालत देख के समझ गया की खेत उजड़ गया है। उसने पंडित जी पर तरस खाते हुए उनसे दो तरबूज खरीद लिये. इस आंधी तूफ़ान बरसात भरी रात में ५० रुपये के दो तरबूज खरीद कर रबड़ी ने एहसान ही किया  था. रुपया लेके पंडित जी ने जैसे तैसे बचे खुचे तरबूज टोकरी में डाले और झोपडी की तरफ चल दिए। पंडिताइन ने देखा पानी से तरबतर पंडित टोकरी सर पर लिए लंगडाते चले आरहे हैं। बीचारी अंगोछा लिए दौड़ी, टोकरी सर से उतारी और पानी की बाल्टी लिए पंडित जी को गरियाने लगीं की ऐसी क्या आफत आगई की रात को ही जाकर खेत का मुआयना करना पड़ा, गीले हुए सो तो होना ही था, चोट और मार लाये. रबड़ी के दिए ५० रुपये भी गीले हो गए थे। चूल्हे के पास सूखने डाल दिया। पंडिताइन ने गरमा गरम चावल में दोपहर की दाल गर्म करके थाली में परोस कर पंडित जी के सामने रख दी। पंडित जी सिर्फ थाली को घूर रहे थे।  पंडिताइन ताड़ गयीं बोलीं "ज्यादा परेसान मत होईये, कल जाकर रबड़ी से मिल लीजिये, बहुत खेत हैं उनके पास, एक आध बर्बाद हो भी गया होगा तो भी कई खेत पर काम होगा। जाके बोलोगे तो दिहाड़ी पर रख लेंगे" . पंडित जी को थोड़ी राहत महसूस हुई।

Comments

Popular posts from this blog

AI and Filmmaking — What’s Really Changing?

पुरानी किताब का किस्सा (पार्ट 1)

रेज़ॉल्यूट डेस्क VS नाक का गोला