(क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा, CPGP, पांवटा साहिब नामक हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से शहर में नागरिकों द्वारा चलायी गयी एक मुहीम है. जहाँ उत्तराखंड के कुल्हाल के बाज़ार से ब्रहस्पतिवार को हिमाचल आने वाली पॉलिथीन को सीमा पर ही रोकने की कोशिश होती है. पांवटा के हिमाचल और कुल्हाल के उत्तराखंड के बीच यमुना नदी पर एक पुल है और वही पुल हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ता है ) पुल पुराण गुरुवार का महत्व हम सभी जानते हैं. गुरुवार का सम्बन्ध एक ग्रह से है, जिसे अंग्रेजी में ज्यूपिटर कहते हैं, और सभी जानते हैं की साबू ज्यूपिटर का वासी था, और चाचा चौधरी का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ है. गुरुवार का महत्व कुल्हाल और पांवटा के बीच भी जोरदार है. मसला तो सदियों से चला आ रहा है लेकिन पिछले एक साल से जो मंज़र पुल पर देखने को मिलता है उसे देख के लगता है जैसे कुल्हाल- पॉलिथीन नाम की अपनी निकृष्ट बेटी - पांवटा जैसे बांके, सुन्दर, यथेष्ट, दयालु, रूपवान लड़के से जबरदस्ती ब्याहने पर तुला है. खैर, ये लोगौं के थैले से एक साल से इतनी पॉलिथीन निकल गयी की आस पास के गाँव तक सड़क पहुँच गयी. जी हाँ कुल्हाल से प...
Posts
Showing posts from July, 2016