Posts

Showing posts from July, 2013

दकियानूसी ख्याल?

हेमंत ये जनता था की आने वाले ९ महीने उससे ज्यादा उसकी बीवी रश्मि पर भारी थे, उसे तो सिर्फ भाग दौड़ और भावनात्मक रूप से इस समय को निकलना था पर रश्मि के लिए तो शारीरिक रूप से भी ये किसी रण से कम नहीं था। खबर सुनते ही दोनों कीआँखें गीली हो गयी थी, हेमंत को नहीं पता था की वोह भी अन्दर से इतना अधीक इंतज़ार कर रहा था, उसे लगा ये क्षण शायद किसी और मूल्यवान क्षण की तरह ही होगा लेकिन ये सबसे अनमोल खबर थि. दोनों मां बाप बन्ने वाले थे.  दोस्तों में खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गइ . सब शाम को मिलने पहुच गये. ग़ज़लों और शराब ने शाम का आनंद बढ़ा दिया . हेमंत और रश्मि दोस्तों में पहले पति पत्नी थे जिन्हें ये सुख मिलने वाला था। सभी उनसे सब कुछ जान लेना चाहते थे. कोई अपने बचपन की बात बताता था तो कोई नुस्खे बताता था, शाम गहरा गयी थी। अचानक सभी के लिए हेमंत और रश्मि सबसे प्रिय लगने लगे थे। दोनों के चेहरे पैर एक ग़जब का तेज था। किसी ने यूँ ही पूछ लिया, की लड़का चाहिए या लड़की? और हेमंत ने तपाक से कह दिया "लड़का". हेमंत का ये कहना था की अचानक हंसी ख़ुशी के माहौल में सन्नाटा छा गया। रूपा को तो...