पण्डित जी
पण्डित गोवर्धन दास चकित थे। जून की पहली तारिख अभी आई भी न थी की बारिश की मोटी मोटी बूंदों ने खेत को पानी पानी कर दिया, और, पानी बरसता तब भी काम चल जाता पर प्रकृति तो जैसे इस बार पंडित जी को नाकौं चने चबवाना चाहती थी, बारिश के साथ ओले भी बरस्वा दिये. बची खुची तरबूज की फसल देखते ही देखते मिटटी चाटने लगी थि. कहाँ तोह सपना संजोया था की जून मास आते ही तरबूज निकाल के चावल बो दूंगा, मानसून ख़तम होते ही हरे हरे खेत से मिटटी सोना उगले गी बाजार में दाम अच्छे करवा कर साल भर का टनटा ख़तम, पैर यहाँ तोह खेत भी ख़तम था। टार्च की रौशनी में रात को भीगते हुए बचे खुचे तरबूज छांट रहे थे। धोती भीग चुकी थी, छत्री के मोटे मोटे छेद से बारिश सर भीगा रही थी, पर दुःख ऐसा की परवाह सेहत से ज्यादा आने वाले वख्त की थि. अचानक रौशनी तेज़ हुई देखा एक गाडी तेज़ी से उधर बढ़ रही है, गाडी जाते जाते पानी और उछाल गयि. बचे खुचे पंडित जी पूरी तरह मटिया मेट हो गये. गाडी रुकी आवाज़ आई। देखा तो रबड़ी चमार था। अपनी गाडी से झाँक रहा था। जब से उसका लड़का सरकरी अफसर बन गया रबड़ी गाडी से नीचे नहीं उतरता था। रबड़ी चिल्...