वाह सरकार !
दिल्ली से एक खबर उड़ी है, काया पलट हो जायेगा . एक लकीर से नीचे वाला मोबाइल पा जायेगा. गाजीपुर का अनपढ़ कल्लू, दिन भर गाना गाता है. भीख में मिली अठन्नी देके घर पर दाना लाता है . दाना खाके बीवी बच्चे सुबक सुबक सो जाते हैं. सर्दी की हर रात सिकुड़ कर कोने में ठुठुराते हैं. टूटी छत्त से जब बारिश का पानी अन्दर आता है. कल्लू बैठा सिर्फ मोबाइल देख देख मुस्काता है.